रोहतक। शहर के मॉडल टाउन में एक परिवार के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में रखे मां व नानी के 32 लाख के जेवरात चुराए और एक आभूषण व्यापारी को बेच दिए। ढाई माह बाद जब मां ने जेवरात संभाले तब वारदात का पता चला। मां ने बेटे व उसके दोस्तों और आभूषण व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अमेरिका में रहता है। उसकी मां भाई से मिलने गई हुई थी। जाने से पहले अपने घर के जेवरात उसके पास रखकर गई थी। साथ ही उसके जेवरात भी घर में रखे थे। करीब 77 तोले सोने के जेवरात उसने संभाल कर रखे थे। अब मां वापस आ गई है। उसने जेवरात संभाले तो गायब मिले। जब उसने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि उसने अपनों दोस्तों के साथ मिलकर सिविल रोड स्थित आभूषण व्यापारी को ढाई माह पहले बेच दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।