फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दुल्हेड़ा में मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर नकदी चोरी

Sun, 14 Apr 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव दुल्हेड़ा में स्थित एक मकान में चोरी हो गई। ताला तोड़कर मकान में घुसे चार 50 हजार की नकदी सहित लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने कहा है कि 12 अप्रैल को हम काम के सिलसिले में बाहर थे। हमारी मां घर पर थी। दोपहर करीब 12 बजे मां मकान को बंद कर सत्संग में चली गई। इसी दौरान चोरों ने वारदात कर डाली। करीब डेढ़ बजे सचिन की मां सुनीता घर पर आई तो गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त था। इसके बाद उन्होंने परिवार को मामले से अवगत कराया। जांच करने पर 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, दो कड़े, बालियां, चांदी के कडूले, हार सहित अन्य सामान गायब था। अपने स्तर पर जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सचिन की शिकायत पर बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द वारदात को सुलझाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें