फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जीप चालक ने युवक को टक्कर मारी, मौत

Thu, 28 Mar 2024 05:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कुलाना-पाटोदी रोड पर लुहारी वेयर हाउस के पास थार जीप चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रेवाड़ी के जाटुसाना थाना के गांव मौतला कलां निवासी सत्यवीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका भतीजा पवन वेयर हाऊस लुहारी में काम करता था। उसे 27 मार्च की अल सुबह सूचना मिली कि उसके भतीजे का वेयरहाउस के पास एक्सीडेंट हो गया है। उसके भतीजे को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल झज्जर दाखिला करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात काली थार जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें