फोटो: 26रेवाड़ी। गांव राजगढ़ में अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ करती जेसीबी। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को रेवाड़ी-शाहजहापुर रोड और गांव राजगढ़ के समीप तीन एकड़ जमीन में बिना अनुमति के अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनी में हुई निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इस दौरान आठ डीपीसी, तीन प्रीकास्ट चहारदीवारी, अवैध अखाड़ा व कच्चा रोड नेटवर्क को ध्वस्त कराया। शाहजहांपुर रोड पर 30 मीटर हरित पट्टी में किए जा रहे अवैध निर्माण को तोड़ा गया। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने बताया कि बिना अनुमति के अवैध रूप से किए जाने वाले निर्माण पर विभाग की सख्त नजर है। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में शाहजहांपुर रोड एवं राजगढ़ गांव के समीप तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि विभाग की अनुमति के बिना को भी निर्माण न करें। प्लाट खरीदने से पहले उनके कार्यालय से उस काॅलोनी की वैधता के बारे में सुनिश्चित कर लेवें। ताकि विभागीय कार्यवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेवें। उन्होंने कहा कि अवैध काॅलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं।