रोहतक। एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महम के निंदाना निवासी जतिन नेहरा का चयन हुआ है। जतिन 27 जून से 5 जुलाई तक थाईलैंड में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के अंडर-15 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिता रविंद्र नेहरा ने बताया कि जतिन जयबीर अखाड़ा बुपनिया में अभ्यास करते हैं। कोच संजीत ने बताया कि दिल्ली के आईजी स्टेडियम में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में जतिन ने शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि जतिन ने वर्ष-2021 में खेल शुरू किया था। तमिलनाडु में मार्च 2026 में हुई अंडर-15 नेशनल चैंपियनशिप और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीता था। संवाद