फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में जतिन मलिक प्रथम

Sat, 22 Feb 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष के छात्र जतिन मलिक ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता सोनीपत के छोटूराम आर्य महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित की गई थी। वहीं, छात्र यशराज हुड्डा ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। इस पर जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, उपप्रधान धर्मराज, महासचिव नवदीप (मोनू) और जाट कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें