फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फ्रेशर पार्टी में थिरके जाट कॉलेज के विद्यार्थी

विज्ञापन
19सीटीके17- जाट कॉलेज में फ्रेशन पार्टी के दौरान संस्था प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, प्राचार्य शबन
विज्ञापन
रोहतक। जाट महाविद्यालय के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग में वीरवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीजेएमसी और एमजेएमसी के पुराने व नए विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान मिस्टर फ्रेशर बीजेएमसी प्रथम से देवेन, मिस फ्रेशर बीजेएमसी प्रथम आरती दलाल रही। प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के आयोजनों से अपने आपको तरोताजा करने का मौका मिलता है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. जसमेर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ मेलजोल की भावना बढ़ती है। मंच संचालन हिमांशु अहलावत ने किया। इस मौके पर डॉ. अजय घनघस, डॉ. शमशेर धनखड़, डॉ. प्रदीप बल्हारा, राजेश तक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें