फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पावर हाउस चौक पर जाट कॉलेज के छात्र को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पावर हाउस चौक पर वीरवार रात सवा आठ बजे तीन युवकों ने जाट कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र पर डंडों से हमला कर दिया। साथ ही धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा निवासी ऋषि ने दी शिकायत में बताया कि वह जाट कॉलेज में पढ़ता है। अपने दोस्त गिरावड़ निवासी गौरव के साथ पावर हाउस चौक पर खड़ा था। थोड़ी दूरी पर दो लड़के खड़े थे। साथ ही कुछ दूरी पर एक लड़का व एक लड़की खड़े थे। ऋषि व गौरव आपस में तेज आवाज में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दोनों युवकों ने कहा कि तुम गाली क्यों दे रहे हो। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने कोई गाली नहीं दी। अगर गलती से मुंह से गाली निकली है तो गलती मानते हैं। उसके बाद वे दोनों युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उसके दोस्त प्रवेश व सचिन ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें