रोहतक। नगर निगम और एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मनमोहन गोयल, राजकुमार सहगल, राजेश जैन, अंशुल पठानिया, तनवी पठानिया, दीपक नागपाल, विनोद रहे। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी व तुषार हांडा ने किया। प्रतियोगिता में श्रेणी-1 में जन्नत प्रथम, दैनिक दूसरा, माही तीसरा, श्रेणी -2 में अदविका प्रथम, सार्थ दूसरा, वर्तिका तीसरा, श्रेणी -3 में वैदिका प्रथम, रिद्धी व जयनिशा दूसरा, अलिशा तीसरा, श्रेणी -4 में भव्य प्रथम, मानसी दूसरा, कीशिका तीसरा, श्रेणी -5 में चितरकशी प्रथम, खवेश दूसरा, विशाखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर तुषार हांडा, राजीव जैन, सन्नी निझावन, शीतल मौजूद रहे।