फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर लगाया साढ़े सात घंटे जाम, एसआईटी की जांच पर माने ग्रामीण

विज्ञापन
मृतक अक्षय के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोहतक जींद हाइवे भगवतीपुर मोड़ पर परिजनों द्
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी के ग्रामीणों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक रोहतक-जींद नेशनल हाईवे शव रखकर जाम लगाया। एएसपी और एसडीएम से बात नहीं बनी तो रात को एसपी ने लिखित में पीड़ित परिवार को संदेश भेजा कि केस की जांच डीएसपी यशपाल खटाना के नेतृत्व में एसआईटी करेगी। इसके बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हुए। परिजनों का कहना था कि शव का अंतिम संस्कार रविवार सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन

घरौंठी गांव निवासी अंकित ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार दोपहर उसका बड़ा भाई अक्षय (23) अपने चचेरे भाई शमशेर के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक हेवी ड्राइविंग लाइसेंस की फाइल तैयार कराने जा रहा था। गांव के अड्डे से मात्र 500 मीटर दूर सामने से गांव के पूव सरपंच समुंद्र सिंह का भाई सतीश ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। आरोप है कि सतीश ने जानबूझ कर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर बाइक को सीधी टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ऊपर से उतरने से अक्षय की मौके पर मौत हो गई, जबकि शमशेर के दोनों पैरों में चोटें आई। आरोपी मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। उसका चाचा ओमप्रकाश व नरेश मौके पर पहुंचे और घायल शमेशर को पीजीआई में दाखिल कराया। साथ ही अक्षय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी सतीश व पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश बनाने का मामला दर्ज किया था।
सड़क किनारे लगाया टेंट, गांव से मंगवाईं 150 रजाइयां
ग्रामीणों का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते अक्षय की हत्या की गई। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे परिजन पीजीआई के डेड हाउस पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए, लेकिन जींद रोड पर भगवतीपुर चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों तरफ ट्रैक्टर व ट्रालियां खड़ी कर दी। राजमार्ग के दोनों तरफ ट्रकों की लाइन लग गई। कार व छोटे वाहन चालक आसपास के गांवों से निकलने लगे। सूचना पाकर एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब व तहसीलदार गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। दो घंटे बाद एसडीएम राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीण एसपी उदय सिंह मीना व डीसी यशपाल को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बोले दोनों अधिकारी जब तक मौके पर आकर आश्वासन नहीं देंगे, जब तक जाम नहीं खोलेंगे। रात करीब सात बजे गांव से 150 से ज्यादा रजाई मंगवा ली गई। साथ ही सड़क पर ही टेंट लगा दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे एसपी ने लिखित संदेश के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

महम व गोहाना की ओर किया रूट डायवर्ट
पुलिस ने लाखनमाजरा से जींद से रोहतक की तरफ से आने वाले वाहनों को महम व गोहाना के रास्ते गुजारा। इसी तरह रोहतक से जा रहे ज्यादातर वाहन वाया गोहाना होते हुए जींद पहुंच रहे थे। जबकि छोटे वाहन आसपास के गांवों से निकाले गए। 150 के करीब जो ट्रक जाम लगने से पहले जींद व लाखनमाजरा मार्ग पर आ गए थे, वे वहीं फंस गए। काफी संख्या में ट्रक होटलों के बाहर भी खड़े किए गए।
हत्या की धाराओं के तहत दर्ज केस की जांच डीएसपी यशपाल ने नेतृत्व में एसआईटी करेगी। जांच टीम में लाखनमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणबीर सिंह, सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई अनेश कुमार व लाखनमाजरा थाने के एएसआई पवन कुमार शामिल रहेंगे।
उदस सिंह मीना, एसपी रोहतक
तीन दिन बाद भी आरोपी पूर्व सरपंच समुंद्र व उसका भाई सतीश गिरफ्तार नहीं किए। पुलिस बार-बार आश्वसान दे रही है। मजबूरी में जाम लगाना पड़ा। अब एसपी ने एसआईटी गठित कर आश्वासन दिया है कि हर रोज की कार्रवाई से पीड़ित परिवार को अवगत कराया जाएगा। वे रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
मनोज कुमार, मृतक अक्षय का मामा
शनिवार को दोपहर से रात तक यूं चला घटनाक्रम
1.00 : पुलिस ने पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
2.00 : परिजन शव लेकर जींद रोड पर भगवतीपुर गांव के पास पहुंचे और सड़क पर शव रखकर बैठ गए।
2.20 : एएसपी कृष्ण कुमार व तहसीलदार गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।
4.00 : ग्रामीण नहीं माने तो एसडीएम राकेश सैनी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण डीसी व एसपी को मौके पर बुुलाने पर अड़ गए।
7.00 : ग्रामीणों ने गांव से 150 रजाइयां मंगवा ली। साथ ही सड़क पर टेंट लगा दिया।
9.00 : एसपी की तरफ से मृतक के परिजनों को एसआईटी गठित करने का पत्र भेजा गया।
9.30 : घरौंठी के ग्रामीण शव लेकर गांव की ओर रवाना हो गए।

मृतक अक्षय के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोहतक जींद हाइवे भगवतीपुर मोड पर जाम लगाए पर?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें