फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की व्यस्त सड़कें सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोद दी गई हैं। इससे कई मार्गों पर लंबा जाम लग रहा है। झज्जर रोड तो लंबे समय से वन वे है, यहां दूसरे लेन का निर्माण कार्य ही शुरू नहीं किया गया है। बड़े-बड़े सीमेंट के पत्थर सिंगल लेन पर चढ़ गए हैं। इससे हादसे का भी खतरा है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ऐसे ही सीवर कीलाइन बिछाने को लेकर गोहाना अड्डा व रोड की सड़कें बुलडोजर लगाकर खोदी गईं हैं, ऐसे में यातायात के लिए सिंगल लेन बचता है। एक ही लेन पर वाहनों के आने व जाने दो तरफ का दबाव पड़ने से जाम की स्थिति बन जा रही है। खासकर इस इलाके में दोपहर और शाम को लंबा जाम लग रहा है। एक समस्या के समाधान के लिए दूसरी समस्या उत्पन्न हो जा रही है।
विज्ञापन


-इन इलाकों में टूटी सड़कें
-गांधी कैंप
-भिवानी चुंगी
-गोहना रोड
-सुखपुरा चौक
-आजादगढ़

-वर्जन
सीवर लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू किया जाना है। यह भी बड़ी समस्या है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
मनदीप धनखड़, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें