फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंड स्क्रीन के इंतजार में रोडवेज बसें खड़ीं

Thu, 10 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा की भेंट चढ़ीं बसें अभी तक रोड पर नहीं उतर सकी हैं। बसों में सामने की तरफ लगने वाले शीशे यानी विंड स्क्रीन लगवाने के लिए विभाग को अभी इंतजार करना पड़ेगा। यह इंतजार कितना लंबा होगा ये कहना मुश्किल है। गुड़गांव से आने वाली विंड स्क्रीन का स्टॉक खत्म हो चुका है, जब स्टॉक का मुंबई से आने का इंतजार है।
विज्ञापन


हिंसा के दौरान रोडवेज बसों में उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की। इसमें आगजनी के अलावा शीशों को अधिक क्षति हुई है। जो विंड स्क्रीन थी उसे स्टॉक के साथ गुड़गांव से मंगवाकर लगवा दिया गया। अब विंड स्क्रीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। विभाग की मानें तो उन्हें 150 से अधिक विंड स्क्रीन की अभी भी जरूरत है। अधिकारियों की मानें तो डिमांड भेजने पर जवाब मिलता है कि मुंबई आर्डर किया जा चुका है, जैसे ही उपलब्ध होगी भेज दिया जाएगा।

विंड स्क्रीन का गुड़गांव में भी स्टाक खत्म हो गया है। इसकी डिमांड मुंबई भेजी गई है। इसके अलावा अन्य बसों में तोड़फोड़ हुई थी उसे सही करा दिया गया है उन्हें रोड पर उतारा गया। अन्य बसों को भी जल्द से जल्द सही करवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस पूनिया, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें