रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से एफडीसी सेमिनार हॉल में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से सात दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। कुलपति ने कहा कि सुनहरे कॅरिअर के लिए हुनर को तराशना आवश्यक है। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मौके पर प्रो. दिव्या मल्हान, डॉ. विनीत मेहता, प्रो. मुनीष गर्ग, प्रो. प्रमोद भारद्वाज, प्रो. सविता राठी, डॉ माधुरी हुड्डा आदि मौजूद रहे। संवाद