फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई की बारीकियों का ज्ञान होना जरूरी : डॉ. अनीता्

Thu, 28 Mar 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आज के समय में आरटीआई के प्रति काफी ज्ञानवर्धन होना जरूरी है। आरटीआई से लोगों में दस्तावेजीकरण की आदत आई है, जोकि बहुत अच्छी है। बुधवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के लेक्चर थिएटर वन में प्रोग्राम ऑन राइट टू इंफॉरमेशन एक्ट फॉर पीजीआईएमएस विषय पर दो दिवसीय वर्कशाॅप के शुभारंभ के दौरान कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि इस वर्कशॉप में इतनी अधिक संख्या में चिकित्सक व कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। हमें आरटीआई में जो होता है, वही देना होता है और कुछ बनाकर नहीं देना होता। कुलसचिव डाॅ. एचके अग्रवाल ने कहा कि कई बार आरटीआई एक्ट का गलत प्रयोग किया जाता है, जोकि बहुत गलत है। मिनिस्ट्यिल स्टाफ को नोटिंग हमें नियमों के आधार पर चलानी चाहिए। हमें अपनी वेबसाइट को हमेशा अपडेट रखना चाहिए।
निदेशक डाॅ. एसएस लोहचब ने कहा कि वह इस वर्कशाॅप के संस्थान में आयोजन करने पर हिपा व डाॅ. जितेंद्र जाखड़ और उनकी टीम का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक मोनिका, डीन डाॅ. कुलदीप लालर, डीन एकेडमिक अफेयर डाॅ. ध्रुव चौधरी, डीन छात्र कल्याण डाॅ. एमजी वशिष्ठ, डाॅ. गीता गठवाला, डाॅ. एसके धत्तरवाल, जयभगवान शर्मा, राजीव, आशा व प्रवीण सहित चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।ग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें