फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 22 वार्डों में बनेंगे आइसोलेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 22 वार्डों में कोरोना संक्रमण को लेकर वार्ड वाइज आइसोलेशन सेंटर बनाए जाएंगे। ताकि उन लोगों को सेंटर में रखा जा सके, जिनके पास घर पर रहने की व्यवस्था नहीं है। सोमवार को जिला प्रशासन व सिविल सोसायटी की तालमेल कमेटी की वर्चुअल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। कमेटी के संयोजक मंजुल पालीवाल ने बताया कि बैठक में मेयर मनमोहन गोयल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह, सिविल सोसायटी कंट्रोल रूम के संरक्षक राजेश जैन, समाजसेवी सुभाष गुप्ता व कमेटी सदस्य नरेश जैन ने सहभागिता की। कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है। सामाजिक कार्यकर्ताओं की 22 टोलियों के माध्यम से आइसोलेटेड मरीजों को घर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के साथ-साथ संदिग्ध कोरोना मरीजों का सर्वेक्षण कार्य भी जारी है। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि बड़े स्तर पर सैनिटाइजेसन करवाने के लिए अधिक मात्रा में सोडियम हाइपोक्लोराइट रसायन की आवश्यकता होगी। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र रसायन उपलब्ध कराने की मांग की। इनके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर पर लोगों को काढ़ा, ऑक्सीजन, भोजन आदि उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं, समाजसेवी राजेश जैन ने कहा कि गली, मोहल्लों, बैंकों, पीजीआईएमएस, सिविल अस्पताल व वैक्सीनेसन सेंटरों सहित जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है, वहां छिड़काव जरूर करवाया जाए। कमेटी संयोजक मंजुल पालीवाल ने बताया कि सर्वेक्षण करने के लिए प्रशासन को संस्तुति की गई। साथ ही भविष्य की तैयारी के लिए 22 वार्डों में 22 आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया। इन सेंटरों पर ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, ऑक्सीमीटर आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कमेटी द्वारा ऐसे 17 वार्डों में 17 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जिनमे भविष्य में फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें