फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अखाड़ा हत्याकांड में जांच अधिकारी ने दी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में वीरवार को केस की सुनवाई हुई। एएसजे डॉ. गगनगीत कौर की अदालत में केस के जांच अधिकारी एसआई विशाल मलिक बतौर गवाह पेश हुए और गवाही दी। यहां आरोपी सुखविंद्र वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुआ। जबकि आरोपी मनोज कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुआ। केस की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।
अदालत में वीरवार को केस की सुनवाई के दौरान दिल्ली के थाना समयपुर बादली में दर्ज केस के जांच अधिकारी विशाल मलिक ने अपनी गवाही दी। गवाही में हेडकांस्टेबल दिनेश व हेडकांस्टेबल प्रदीप के नाके पर ड्यूटी के दौरान आरोपी सुखविंदर को वारदात में प्रयुक्त हथियार के साथ पकड़ने की बात कही गई। अब अगली सुनवाई पर आरोपी पक्ष के अधिवक्ता इनसे सवाल-जवाब करेंगे। अधिवक्ता जय हुड्डा ने बताया कि केस की सुनवाई के समय आरोपी सुखविंद्र की वीडियो कांफ्रेंसिंग व आरोपी मनोज खुद कोर्ट पहुंचा और यहां हाजिरी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड 12 फरवरी 2021 को हुआ था। इस दिन अखाड़े में सात लोगों को गोली मारी गई थी। अखाड़े के मुख्य कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, मांठोडी निवासी कोच सतीश, मोखरा निवासी प्रदीप व महिला पहलवान मथुरा निवासी पूजा तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मनोज के बेटे चार वर्षीय सरताज ने बाद में दम तोड़ दिया। अखाड़े के बाहर गोली लगने से घायल हुए निडाना निवासी अमरजीत को गंभीर हालत में गुरुग्राम ले जाया गया था। यहां उनकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अखाड़े के कोच सुखविंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुखविंद्र का मुख्य कोच मनोज के साथ तनाव चल रहा था। इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। वह यूपी के मुजफ्फनगर निवासी रिटायर्ड फौजी मनोज की सहायता से हथियार खरीदकर लाया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें