रोहतक। एमडीयू में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट पवेलियन बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन 9 अगस्त को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सुबह 11 बजे करेगें। क्रिकेट पवेलियन बनने में लगभग 7.50 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह क्रिकेट पवेलियन 2021 में बनना शुरू हुआ था। इसमें डे-नाइट मैचों के लिए लाइट भी लगाई जाएगी।
एमडीयू में एक शानदार क्रिकेट पवेलियन बनकर तैयार हो गया है। इसको बनने में लगभग तीन साल लगे। यह 2021 में बनना शुरू हुआ व 2024 बनकर तैयार हो गया। कार्यकारी अभियंता जेएस दहिया ने बताया कि क्रिकेट पवेलियन में खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए बहुत सी सुविधाएं हैं। वातानुकूलित वीआईपी गैलरी, दो टीमों के लिए अलग-अलग पूरी तरह से वातानुकूलित विश्राम कक्ष, वातानुकूलित कैफेटेरिया (क्षमता-35), वातानुकूलित कॉन्फ्रेंस हॉल (क्षमता-21), खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, मीडिया रूम/व्यूइंग गैलरी, दर्शकों के बैठने की जगह (लगभग 3000 दर्शकों के लिए), कारों व दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग आदि की सुविधाएं हैं।