फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर (वि)। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं के लिए खो-खो और छात्रों के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। खो-खो में स्वामी दयानंद सदन प्रथम और महात्मा हंसराज सदन द्वितीय रहा। वॉलीबॉल में स्वामी श्रद्धानंद सदन विजेता तथा महात्मा आनंद स्वामी सदन उपविजेता रहा। विद्यालय परिसर में दिनभर उत्साह और खेल भावना का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें