फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू की आशंका को लेकर विभागों को हिदायतें जारी : डीसी

Thu, 02 May 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने लू की संभावना के दृष्टिगत संबंधित विभागों को लू से निपटने के प्रबंध करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने और लू से बचाव की तैयारियों व आपदा प्रबंधन गतिविधियां के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग को लू के दौरान मनरेगा के कार्य अवधि को दोबारा निर्धारित करने, मुख्य स्थलों पर जल कियोस्क, ट्यूबवेल व टैंकर का प्रबंध करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जारी आदेश के तहत स्वास्थ्य विभाग व परिवार कल्याण विभाग को दवाइयों की सप्लाई, चिकित्सा अधिकारियों व पैरामेडिकल कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शहरी स्थानीय निकायों को भी लू से बचाव के प्रबंध करने की हिदायतें जारी की गई हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्याऊ स्थापित करना, पार्क, बस स्टैंड व खुले क्षेत्रों में छाया के प्रबंध करना, जल की बर्बादी रोकने के लिए कार वॉश व एसी अन्य गतिविधियां बंद करने, ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना, ठंडी छत पहल के तहत भवनों, घरों, अपार्टमेंट, स्कूल, हॉस्पिटल व अन्य भवनों की छतों पर सफेद पेंट करने की सलाह भी दी गई है।

-स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश जारी
स्वास्थ्य विभाग भी गर्मी से निपटने को लेकर अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवाइयां व जीवन रक्षक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति, प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में मिट्टी के बर्तनों में ठंडे पानी का भंडारण, एम्बुलेंस व स्वास्थ्य केंद्रों के वाहनों को तैयार रखना, बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें