फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेहतर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया

विज्ञापन
माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर आयोजित कथा में झूमते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में आयोजित 23वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम का रविवार कोे हवन, कन्या पूजन, ध्वजारोहण, भजन प्रवाह, प्रवचन और भंडारे के साथ समापन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पूजा की। पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने ध्वज फहराया। गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी की ओर से उच्चारण कर तीन दिवस आयोजित भक्तमाल कथा का भी विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ समापन हुआ।

इससे पूर्व कार्यक्रम में प्रात: 8 बजे हवन तत्पश्चात कन्या पूजन, प्रात: 10 बजे से प्रभु इच्छा तक वृंदावन से आए ब्रज महिमा रसिक हाउ बिलाऊ बिहारी दास महाराज ने भजन प्रवाह में भजनों की बौछार, मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्योगपति वीरेंद्र (पानीपत) ने दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण किया। पंडित अशोक शर्मा ने भक्तिभाव से आरती की और 2 बजे भंडारा लगाया गया। गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी ने भक्तमाल कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनकी की गई विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर बेहतर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान भजन गायकों ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा का आनंद उठाया। वृंदावन से आए ब्रज महिमा रसिक हाउ बिलाऊ बिहारी दास महाराज ने संगीत के बीच भजनों से भजन प्रवाह करके भक्तों को मंत्रमुग्ध किया और भक्ति के रस प्राप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी, महंत कमलपुरी, महामंडलेश्वर कर्णपुरी, बाबा कालीदास, महामंडलेश्वर डॉ. परमानंद, महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरी, बरसाना से किशोरी की चरणदासी चंद्रकला, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती, महामंडलेश्वर अनुभूतानंद, महामंडलेश्वर माता आसानंद, वीना, महामंडलेश्वर आसानंद, ब्रह्मऋषि महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती आदि भक्तों को प्रवचन और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें