फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए किया प्रेरित

Thu, 29 May 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वीरवार को जय हिंद मंच कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि हर नागरिक को अपने विवेक से यह तय करना चाहिए कि वह किस देश के उत्पाद को खरीद रहा है और क्या उस धन का उपयोग हमारे ही विरुद्ध तो नहीं किया जा रहा। देशभक्ति सिर्फ सीमा पर नहीं, हर खरीदी में झलके, इसी भावना के साथ भारत को आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदमों से बढ़ाया जा सकता है। संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश भारद्वाज ने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तभी सार्थक होगी जब देश के 146 करोड़ नागरिक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे और विदेशी सामान, विशेष रूप से चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करेंगे। चीन से खरीदे गए सामान का धन वहीं की फौज को मजबूत करता है, जो आगे चलकर हमारे सैनिकों के खिलाफ प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें