फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को जीवन में नवाचार के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
एमडीयू के यूआईईटी में आयोजित विश्व उद्यमिता दिवस पर मौजूद विद्यार्थी व ​शिक्षक। स्रोत : एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में सोमवार को सेंटर फॉर इन्नोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एन्त्रोप्रोनियरशिप की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सेंटर के निदेशक प्रो. राहुल ऋषि ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में नवाचार के लिए प्रेरित किया। साथ ही नई शिक्षा नीति की जानकारी दी। यह कार्यक्रम डॉ. प्रभाकर कौशिक एवं डॉ. दीपक छाबड़ा की देखरेख में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रो. विनित सिंगला ने भारत में उद्यमिता विकास के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. प्रभाकर कौशिक ने विद्यार्थियों से स्टार्ट अप एवं इंडस्ट्री विषय पर चर्चा की। डॉ. दीपक छाबड़ा ने 3डी प्रिंटिंग तकनीक से अपना स्टार्टअप शुरू करने की संभावनाएं भी बताईं। इसके अलावा पूर्व छात्र एवं उद्यमी दिग्विजय ने विद्यार्थियों को अपना स्टार्टअप स्थापित करने में आने वाली विभिन्न चुनौतियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यक्रम में यूआईईटी के विभागों की विभिन्न शाखाओं से 60 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में यूआईईटी के शिक्षक डॉ. राजेश, नवीन हुड्डा, रवींद्र कुंडू, नवीन खटक, नरेंद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में आकाश अहलावत, शिवम, आशीष फौगाट, रंजन कुमार और अंकित कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें