फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुविधाएं परखीं

विज्ञापन
09jjrp07स्वरोजगार आधारित कोर्स करने वाले बंदियों व कैदियों को सर्टिफिकेट देते हुए जिला सत्र न्य
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया व सिविल जज सीनियर डिवीजन विनय शर्मा, डीएलएसए के सचिव एवं सीजेएम अरविंद कुमार बंसल ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में प्रत्येक बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया गया व बंदियों और कैदियों की समस्याएं सुनते हुए जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने जेल सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिया कि जेल में सही तरीके से सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिला कारागार झज्जर में कैदी व बंदियों को पीएनबी के माध्यम से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एसी एवं फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स करवाया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने स्वरोजगार के कोर्स करने वाले बंदियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेशन ऑफिस अधीक्षक जसमेर सिंह, असिस्टेंट उमा दत्त, जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप अधीक्षक जंग शेर, अमित, पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें