फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर आईएनएसओ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड न आने से नाराज आईएनएसओ ने प्रदर्शन कर रोष जताया। इसका नेतृत्व दीपक मलिक ने किया। संगठन ने एमडीयू कैंपस का आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को गुरुग्राम कैंपस का आवेदन भरने की जानकारी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का आरोप है कि एमडीयू में प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया में खामियों के कारण कई छात्रों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। लचर व्यवस्था के चलते एडमिट कार्ड नहीं निकल पाए। इसमें मुख्य रूप से एमबीए प्रवेश परीक्षा के छात्र शामिल हैं। दीपक मलिक ने कहा कि एमडीयू की कमियों के कारण एक साल से प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड नहीं निकल पाया। इससे विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देने से वंचित रह गए। इसके बाद, एमडीयू कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा व डीन एकेडमिक अफेयर्स ने विद्यार्थियों की बात सुनी और उन्हें जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें