फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डिजिटल युग में नवाचार विकास की कुंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2024 के उपलक्ष्य में इन्नोवेटिव टैक्नोलोजीस इन डिजिटल एज विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इन्नोवेशन एंड टैक्नोलोजी, पंचकूला के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि डिजिटल युग में नवाचार विकास की कुंजी है। खासतौर पर फार्मेसी के क्षेत्र में डिजिटल नवाचार अहम है। दवा विकास में तेजी लाने में एआई और मशीन लर्निंग अमूल्य उपकरण के रूप में उभरे हैं। उन्होंने फार्मास्युटिकल विभाग को एक महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शोध में नवाचार एवं प्रौद्योगिकी के समावेश को अहम बताया। उन्होंने कहा कि एमडीयू में शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च इको सिस्टम को सुदृढ़ किया गया है। फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के अध्यक्ष एवं संगोष्ठी कंवीनर प्रो. हरीश दुरेजा ने विभाग की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। आयोजन सचिव डाॅ. मीनू ने संगोष्ठी की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम तकनीकी सत्र में जामिया हमदर्द, नई दिल्ली के प्रो. बिभू प्रसाद पांडा ने फार्मास्युटिकल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एंड ट्रांसफर विषय पर व्याख्यान दिया। इसमें लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सात विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये प्रत्येक विद्यार्थी के हिसाब से स्कॉलरशिप प्रदान की गई। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व डीन प्रो. एएस मान ने फार्मेसी विभाग के इन प्राध्यापकों के इस प्रयास का सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें