विद्यार्थियों को सम्मानित करती इनर व्हील क्लब की सदस्य। स्रोत : क्लब
रोहतक। इनरव्हील क्लब की ओर से मंगलवार को आर्य नगर स्थित आर्य धन्वंतरि स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जीतने वाले विद्यार्थियों को एक हैंड टॉवल व पियर्स साबुन देकर सम्मानित किया। वहीं, क्लब की सदस्य नीलम ने स्कूल को एसी भेंट किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलेश मालिक ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले व दूसरे संस्थान पर आने वाली छात्राओं को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिव अंजू जैन, कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता,डॉ किरण,मंजू जैन, मृदुला जैन, निरुपमा टुटेजा आदि मौजूद रहे। संवाद