41-इनरव्हील रोहतक को 11 फुट लंबी राखी भेंट करते मॉडल स्कूल महम के शिक्षक। स्रोत: स्कूल
रोहतक। इनरव्हील रोहतक के सौजन्य से मॉडल स्कूल महम ने देश की सरहदों पर तैनात वीर जवानों के लिए एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश के माध्यम से राखियां भेजीं। मॉडल स्कूल महम के प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा व अध्यापक विनोद खत्री एवं कामिनी ने बेटियों के साथ मिलकर जवानों के लिए राखियां सौंपीं। ब्रिगेडियर राम नरेश एवं कर्नल अनिल चौधरी और सभी जवानों को बच्चों ने राखियां बांधीं। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित सदस्यों को उपहार और चॉकलेट देकर सम्मानित किया। विद्यार्थी अंश खत्री ने 11 फीट लंबी राखी इनरव्हील क्लब को भेंट की। क्लब की अध्यक्ष विजय बल्हारा, उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, सचिव डॉ. किरण सोनी, आईएसओ मंजू बिंदल, कोषाध्यक्ष विंपी गुलाटी, एडिटर एकता एवं बीना कौशिक (सीडब्लूसी की पूर्व सदस्य) उपस्थित रहीं। इनरव्हील की अध्यक्ष विजय बल्हारा ने बेटों और बेटियों को इनरव्हील लोगो वाली फ्लास्क और अंश खत्री को पेन भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसकी मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के चेयरपर्सन एवं उपायुक्त सतबीर सिंह, उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता एवं सचिव राजेश सहगल ने सराहना की। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रामनिवास हुड्डा एवं पवन आहूजा व विजय बल्हारा ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। संवाद