38-इनर व्हील क्लब रोहतक ब्लूमिंगडेल की सदस्याओं ने सेवा परियोजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को चिकि
फोटो- 38
रोहतक। इनर व्हील क्लब रोहतक ब्लूमिंगडेल की ओर से फैमिली एंड वेलफेयर कमेटी के तहत दो वर्षीय बालक बिट्टू को हर्निया एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार हेतु आवश्यक मेडिकल जांच की व्यवस्था करवाई ताकि समय पर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा बाल भवन स्कूल की 11 अनाथ एवं बेघर बालिकाओं को शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए भारी सूती रजाइयां एवं आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई। क्लब की अध्यक्ष सिल्की बंसल ने कहा कि सेवा ही इनर व्हील की पहचान है। इस अवसर पर याशिका जैन, शिम्पी जैन, समृद्धि जैन, डॉ. ताशी नरूला, राशि जैन एवं वर्णिता जैन उपस्थित रहीं। संवाद