फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए विद्यार्थियों को काॅलेज के नियमों से अवगत कराया

विज्ञापन
25सांपला02... कॉलेज में नए विद्या​र्थियों को नियमों से अवगत करातीं ​शि​क्षिका। काॅलेज
विज्ञापन
सांपला। राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य रहे। प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने सभी विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिसर में स्वागत किया और आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। डॉ. अंकिता ने आर्ट फैकल्टी के सभी प्राध्यापकों को विद्यार्थियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

डॉ. रोशन लाल ने कॉमर्स संकाय के सभी प्राध्यापकों को विद्यार्थियों से अवगत करवाया। डॉ. दीपक लठवाल ने कार्यक्रम का समन्वय किया। विभिन्न गठित कमेटियों के प्रभारियों का मंच पर स्वागत किया व विद्यार्थियों से रूबरू करवाया। डॉ. हरदीप राठी ने अर्न वाइल यू लर्न और पासपोर्ट बनवाने के बारे में बताया। डॉ. जयपाल ने खेलों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया व अनुशासन में रहने के टिप्स दिए। डॉ. आशा रानी ने महिला प्रकोष्ठ के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ. प्रीति इष्टकान ने प्लेसमेंट सेल के बारे में बताया। इस मौके पर करीब 200 विद्यार्थी एवं महाविद्यालय का समस्त टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें