14सीटीके27...आयकर भवन मेंआयोजित टीडीएस जागरूकता सेमिनार में संबोधित करते आयकर निरीक्षक अभिषेक
रोहतक। आयकर भवन में शुक्रवार को टीडीएस जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में झज्जर जिले के स्कूलों के 50 डीडीओ व प्रिंसिपल पहुंचे। आयकर निरीक्षक अभिषेक अहलावत ने बताया कि जिले के स्कूलों के डीडीओ व प्रिंसिपल को टीडीएस प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही उनकी समस्याएं सुनीं व उनका समाधान बताया। मौके पर आयकर अधिकारी अमित कुमार, सीए राकेश कुमार, पूनम, हिमांशु व संजय उपस्थित रहे। ब्यूरो