फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समग्र शिक्षा बैठक में ग्रांट का उपयोग करने की दी जानकारी

Fri, 13 Nov 2026 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। समग्र शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को बीआरसी, क्लस्टर हेड्स एवं ब्लॉक एकाउंट्स की बैठक की गई। बैठक में जिला सह परियोजना समन्वयक मनोज सुहाग,राजेश कुमार अकाउंटेंट मीनाक्षी ने विस्तार से सभी ग्रांट का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा ने बताया कि बीआरसी पर सभी प्रकार की ग्रांट का खर्च करके मुख्यालय की ओर से दी गई तिथियां के अनुसार बिल जमा करने के बारे में बताया गया। सीआरसी पर सभी प्रकार की ग्रांट का खर्च व एनएसक्यूएफ से संबंधित सभी प्रकार की ग्रांट का उपयोग करने के लिए मुख्यालय की ओर से दी गई तिथियां के अनुसार बिल बीआरसी कार्यालय पर जमा करने की जानकारी दी गई। उन्होंने स्कूल लेवल के यू डाइस सैंपल चेकिंग का कार्य 18 नवंबर तक करने के निर्देश दिए। कहा कि बिल जमा करने में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी बीआरसी ने 60 प्रतिशत खर्चा बुक करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें