महम के गांव मोखरा में स्थित राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम समापन पर मौजूद सदस्य। स्रोत कालेज
महम। मोखरा स्थित राजकीय महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी ओरिएंटेशन कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मीनू नैन ने बताया कि प्राध्यापकों को उच्च शिक्षा में हो रहे नवीन परिवर्तनों, तकनीकी नवाचारों, प्रभावी कार्यालयी कार्यप्रणाली, जीवन कौशल, ई-कंटेंट निर्माण से संबंधित दस्तावेजीकरण की जानकारी प्रदान की गई। शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. अजय कुमार, आयोजन सचिव कोमल की भूमिका रही।