फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवीनतम मीडिया प्रौद्योगिकी के रुझान की जानकारी

Sat, 13 Jan 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नवीनतम मीडिया प्रौद्योगिकी के रुझानों के बारे में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस कड़ी में चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रविंद्र कुमार व केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अशोक कुमार ने विशेष व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों को आधुनिक प्रौद्योगिकी को सम्मिलित करते हुए अपनी लेखन कला को धार देनी होगी। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि न्यूज रूम का इंटीग्रेशन होने और तकनीक के प्रसार के कारण अब विद्यार्थियों को मल्टीमीडिया स्किलस में पारंगत होना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय मीडिया और तकनीकी के विलयीकरण का है जिस में रचनात्मक लेखन के साथ साथ टेक्नोलॉजी की समझ अहम भूमिका अदा करेगी। विद्यार्थियों को भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत करने की सलाह दी और विद्यार्थियों से संवाद करने और महत्वपूर्ण टिप्स देने के लिए डॉ. रविंद्र और डॉ. अशोक का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन ने किया और उन्होंने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शोधार्थी कंवलजीत, विनोद, कुलदीप, प्रिया और अन्य विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें