20सीटीके43...राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला में आयोजित जागरुकता कार्यशाला
सांपला। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला में बाल संरक्षण प्रयासों के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पूर्व चेयरमैन डॉ. राजसिंह सांगवान ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने विद्यालय में छात्रों को गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड लेबर एक्ट, चाइल्ड मैरिज एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी और छात्रों को बाल-प्रहरी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय में चिल्ड्रन कमेटी बनाने के बारे में सुझाव दिया और छात्रों के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 सांझा किया।
प्राचार्य संदीप नैन ने छात्रों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और किसी भी शोषण व उनके प्रति किए गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के बारे में प्रेरित किया। इस विशेष कार्यशाला के दौरान प्राध्यापक साइकोलॉजी डॉ. सत्यदेव, अनिल ओहल्यान, डॉक्टर पुरुषोत्तम, भारती, रेखा, मोनिका रितु, निशा, निकिता समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।