रोहतक। आईएमटी स्थित एमएसएमई तकनीकी केंद्र में शुक्रवार को वॉलमार्ट वृद्धि के सहयोग से उद्यमियों को योजनाओं व ई-कॉमर्स के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि योजनाओं के माध्यम से उद्यमियों को वित्तीय सहायता, अनुदान व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं जिससे वे अपने उद्योग का विस्तार कर सकते हैं। इंडस्ट्रियल एक्सटेंशन अधिकारी राहुल ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश एमएसएमई इकाइयां अपने उत्पाद केवल स्थानीय बाजारों तक ही सीमित रखती हैं जिससे उनके व्यवसाय की संभावनाएं सीमित रह जाती हैं। कार्यक्रम में जिला के प्रमुख उद्यमियों राजेंद्र बंसल, एसके खटौड़, जोगिंद्र नांदल, कुलदीप, मीनू, भूदेव, मोहम्मद रफीक व पंकज आदि उपस्थित रहे। संवाद