रोहतक। वैश्य कॉलेज में कॅरिअर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की पानीपत शाखा से आए, सीएस मुकेश गर्ग व योगेश ने कंपनी के कोर्स के बारे में आवश्यक जानकारी दी। कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) बनने के लिए, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) में तीन चरणों में कोर्स करना होता है। इसमें पहला फाउंडेशन, दूसरा इंटरमीडिएट व तीसरा प्रोफेशनल कोर्स है। फाउंडेशन कोर्स में करीब 8 माह, इंटरमीडिएट में 9 माह और प्रोफेशनल कोर्स में 15 माह का समय लगता है। प्रोफेशनल कोर्स के बाद, 15 महीने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी जरूरी है। इस प्रोग्राम की संयोजिका डॉ. अंजु सिंगला रही। इस मौके पर दीपाली आर्य, डॉ. प्रतिभा, पिंक प्रभा, डॉ. दिनेश, गीता गुप्ता, मनोज गर्ग, वीरेंद्र खुराना, डॉ. अल्का, डॉ. सविता व नवीन मौजूद रहे।