रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विधि विभाग के लीगल एड क्लीनिक की ओर से शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जसिया में लीगल एड कैंप का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि कानूनी अधिकारों की जानकारी समाज के प्रत्येक सदस्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया कि कैसे लीगल एड क्लीनिक की सेवाओं का लाभ उठाकर वे अपने अधिकार सुरक्षित रख सकते हैं। प्रो. सत्यपाल सिंह और डॉ. लाकड़ा ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराया। संवाद