रोहतक। कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक और कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 9 गांवों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक की प्रभारी डॉ. मीना सिवाच ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य किसानों की उपज बढ़ाना व सीधे संवाद से कृषि में आ रही समस्याओं को जानना है। इस अभियान के तहत जिले में तीन टीम गठित की गई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा संस्थान) व हरियाणा सरकार के कृषि, बागवानी विभाग व मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने किसानों को नवीनतम जानकारी व योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि इस विकसित कृषि संकल्प अभियान जो 29 मई से 12 जून तक पूरे देश भर में चलाया जा रहा है उसे सफल बनाएं। संवाद