रोहतक। शहर की इंदिरा कॉलोनी के युवक को झांसा देकर एक व्यक्ति ने 1.49 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। बोला, वह पंजाब की कंपनी से बोल रहा हूं। जिससे काम के बदले 1.10 लाख रुपये लेने थे, उसका नाम लेकर कहा कि आपको पैसे भेज रहा हूं। कहा कि पैसे ज्यादा भेज दिए। उसने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 1 लाख 49 हजार रुपये कट गए।