फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंडिया गठबंधन तोड़ दें, नहीं आएगी ईडी या सीबीआई...

विज्ञापन
सोनीपत रोड ​स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते राज्यसभा सदस्य और पार्टी
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आप और कांग्रेस में सीट शेयरिंग की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इससे भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में हार का डर सताने लगा है। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए षडयंत्र रचे जा रहे हैं। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरने लगी है। इस कारण पार्टी पदाधिकारियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व सीबीआई की कार्रवाई के संदेश मिल रहे हैं। इंडिया गठबंधन तोड़ने की बात कही जा रही है। ऐसा होने पर ईडी या सीबीआई नहीं आएगी। वह शुक्रवार को रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय से प्रेसवार्ता के दौरान अपनी बात रख रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि आप के इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीबीआई से गिरफ्तार कराने की बात कही जा रही है। देश देख रहा है कि किस तरह से पिछले दो साल से फर्जी शराब घोटाले में ईडी और सीबीआई अरविंद केजरीवाल के पीछे लगाई हुई है। पिछले दो साल में 1000 से ज्यादा छापे डाले गए। ईडी की ओर से सात सम्मन भेजे जा चुके हैं। सीबीआई अनेक नोटिस भेजे चुका है। सीबीआई ने नौ घंटे तक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की। इसके बावजूद भी सीबीआई और ईडी को एक फूटी कौड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को रोकने के लिए सीबीआई की ओर से एक-दो दिन में 41ए सीआरपीसी के तहत नोटिस भी जारी किया जा सकता है। एक-दो दिन में सीबीआई और ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं। हमें जानकारी मिली है कि अगर पार्टी इंडिया गठबंधन को छोड़ कर अकेले लोकसभा चुनाव लड़े तो सीबीआई और इडी नोटिस भेजने बंद कर देंगे। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। पार्टी और पार्टी के नेता इस धमकी से डरने वाले नहीं हैं। देश की जनता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें