फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हुड्डा के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी हुड्डा भी आएं मैदान में, गढ़ी सांपला से किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ भाजपा की मंजू हुड्डा के बाद विशाल नगर के अमित हुड्डा भी मैदान में आ गए हैं। शनिवार को 20 वर्षीय अमित ने गढ़ी सांपला-किलोई हलके से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। खास बात यह है कि उन्होंने किसी को कवरिंग प्रत्याशी भी नहीं बनाया। सांपला एसडीएम कार्यालय स्थित चुनाव अधिकारी को अमित हुड्डा ने जो शपथ पत्र दिया है, उसमें उनके पास 4 लाख 8 हजार के करीब प्रॉपर्टी हैं। इसमें 1 लाख 40 हजार बैंक में जमा हैं, जबकि 50 हजार रुपये नकदी है। अमित बीकॉम तक पढ़े हैं।
विज्ञापन

रोहतक, महम, कलानौर से नहीं हुआ नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन रोहतक, महम व कलानौर से कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। प्रशासन ने नामांकन दाखिल करने के लिए सभी चुनाव अधिकारी कार्यालय में सभी तैयारियां की हुई हैं। रविवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शुक्रवार को रोहतक विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन दाखिल हुआ था।
नामांकनों की जांच 13 को, नाम वापसी 16 तक
अजय कुमार ने बताया कि आयोग की ओर से जारी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के तहत 12 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 16 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें