16जेएनडी41-कार्यक्रम में पहुंचे प्रमुख लोगों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत स्कूल
उचाना। भौंगरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जश्ने आजादी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि 84 वर्षीय वृद्ध पूर्व सैनिक चांदीराम पहुंचे। अध्यक्षता सरपंच सुखविंदर ने की। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा रहे। प्रसिद्ध रामलीला कलाकार चंद्रपाल शर्मा भी पहुंचे। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रवेश खापड़ा, गुलशन कुमार, एसएमसी प्रधान जोगिंद्र, राजवीर चहल, लाला रामनिवास, पंचायत सेक्रेटरी, प्रदीप, जगदीप, इंदिरा, नवीन और रेखा मौजूद रहे। संवाद