08...रोहतक स्थित शास्त्रीनगर में आयोजित सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत में उपस्थित जिलाध्य
रोहतक। शास्त्रीनगर में सोमवार को सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन रीतु शर्मा ने किया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. निर्मला चौधरी ने की। डॉ. निर्मला चौधरी ने कहा कि समाज में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने चिंता जताई कि महिलाएं कहीं भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। कई बार ऊंचे पदों पर बैठे लोग भी महिलाओं के शोषण में शामिल पाए जाते हैं। बैठक में रोशनी अहलावत, राजेश देवी, मीनू, बाला, रजनी मौजूद रही। संवाद