रोहतक जिले में बुधवार को दो निजी अस्पतालों में आयकर विभाग ने छापा मारा। इनमें नवजीवन व एडवांटा अस्पताल शामिल हैं। विभाग की टीम दिनभर अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालती रही। फिलहाल अस्पतालों के रिकॉर्ड की जांच लंबी चलने की संभावना है। अस्पताल स्टाफ या विभाग ने इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज बरत रहा है।