12... मायना गांव में राष्ट्रीय कवि दयाचंद मायना के स्मारक स्थान पर शेड का उद्घाटन करते मेयर राम
- फोटो : बाजारशुकुल में बंद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय।
रोहतक। मायना गांव में राष्ट्रीय कवि दयाचंद मायना के स्मारक स्थल पर बुधवार को शेड उद्घाटन किया गया। इसमें मुख्य रूप से नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि व रमेश बोहर शामिल रहे। इस अवसर पर महाशय सुनील मायना, नरेंद्र चांवरिया, मुकेश भैसवाल, हरविंदर मकड़ौली, आरती दुग्गल, जितेंद्र बिरहोड, विक्की माड़ौदी, भजनलाल मायना आदि ने प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। मेयर ने स्मारक स्थल के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। स्थल का रास्ता पक्का करने व बिजली लाइन पहुंचाने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कवि दयाचंद मायना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। कार्यक्रम में खुशी राम हुड्डा, सरपंच प्रवीण मायना, बिरजू पहलवान हिंद केसरी दिल्ली, विशाल चांवरिया गोल्ड मैन व करण मौजूद रहे। संवाद