36...एमटीएफसी संस्था में हुए कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि राजेश जैन व अन्
रोहतक। मेक द फ्यूचर ऑफ कंट्री यानी एमटीएफसी संस्था में रविवार को सोलर सिस्टम व दो नए निशुल्क स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया गया। बच्चों ने दीपावली पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन रहे और अध्यक्षता पूर्व महापौर मनमोहन गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम नाथ शर्मा सेवानिवृत्त अधिकारी, शिक्षा विभाग रहे। इस अवसर पर गणपत शर्मा, नरेश जैन, प्रेम चंद बंसल, राम दया बंसल, कृष्णा ढल, पुष्कल तायल, वंदना तायल आदि उपस्थित रहे।