फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार्यशाला में विद्यार्थियों ने टेलीस्कॉप से देखे खगोलीय पिंड

विज्ञापन
20सीटीके10- घुसकानी स्थित पीएमश्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम क
विज्ञापन
रोहतक। घुसकानी स्थित पीएमश्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय विज्ञान शिविर आयोजित किया गया। इसमें दो दिवसीय खगोलीय टेलीस्कॉप कार्यशाला की गई।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य राजेश गुप्ता ने बताया कि खगोलीय टेलीस्कॉप कार्यशाला में अंतर विश्वविद्यालय केंद्र, खगोल विज्ञान व खगोल भौतिकी के प्रतिनिधि तुषार पुरोहित ने भविष्य के खगोलीय टेलीस्कॉप के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने स्वयं टेलीस्कॉप बनाकर ज्ञान अर्जित किया। तुषार पुरोहित ने विद्यार्थियों को रात्रि के समय आसमान में विभिन्न खगोलीय पिंड दिखाए। इनमें, चंद्रमा व बृहस्पति ग्रह विशेष तौर पर शामिल रहे। उन्होंने आसमान में बनने वाले विभिन्न राशि चक्र भी दिखाए। कार्यशाला में जीव विज्ञान शिक्षिका नीतू शर्मा, भौतिक विज्ञान शिक्षिका सोनिया श्रेय, रविंद्र और विज्ञान ज्योति टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें