फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लिपिकों के समर्थन में बड़े आंदोलन की तैयारी

Sat, 05 Aug 2023 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोडवेज डिपो परिसर में बैठक करते कर्मचारी। स्रोत : रोडवेज यूनियन
विज्ञापन
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा एवं ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का 17वां त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन 14 और 15 अक्तूबर को मातूराम कम्युनिटी सेंटर में होगा। सर्व कर्मचारी संघ रोडवेज यूनियन की डिपो परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान नरेश सिवाच ने की। संचालन जयकुंवार दहिया ने किया। डिपो प्रधान नरेश सिवाच ने बताया कि बैठक में राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन से जुड़ीं तैयारियों और रूपरेखा तैयार करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा करते हुए प्रदेश में लिपिक वर्ग की 5 जुलाई से चल रही हड़ताल की समीक्षा करते हुए सरकार के रवैये की निंदा की गई। डिपो सचिव जयकंवार दहिया ने कहा कि सरकार तुरंत लिपिकों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर 35400 की मांग को लागू कर वर्ष 2014 में किए गए अपने चुनावी वादे को पूरा करे, अन्यथा सर्व कर्मचारी संघ 6 अगस्त को नांदल भवन में सर्व कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़े आंदोलन का बिगुल फूंककर आगे कदम उठाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुमेर सिवाच, नरेश सिवाच, प्रदीप हुड्डा, बलजीत सिंह, राजीव चालक, जयबीर फौजी, सतबीर मुंढाल, रणबीर दहिया ने अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें