फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कबड्डी में रोहतक ने जींद को 33-32 के अंतर से हराया

विज्ञापन
21सीटीके28- सीएम कप के तहत हुई फुटबॉल मैच में जूझते जींद व पानीपत के ​खिलाड़ी। स्रोत : अमर उजाल
विज्ञापन
रोहतक। खेल विभाग की ओर बुधवार को सीएम कप स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसके तहत वालीबॉल, हेंडबॉल, फुटबॉल व कबड्डी की विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल उपनिदेशक सुनीता खत्री, सूरज नरवाल व खेल अधिकारी देवेंद्र दहिया ने खेल स्पर्धा का शुभारंभ कराया। लड़कियों का फुटबॉल मैच जींद व पानीपत के बीच हुआ। यह मैच रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के पसीना बहाया।
विज्ञापन

लड़कों की हेंडबॉल स्पर्धा में रोहतक जोन की टीमों में रोमांचक मैच हुए। सोनीपत ने ने पानीपत को 32-32 के स्कोर से हराया। लड़कियां की कबड्डी के फाइनल में रोहतक ने जींद को 33-32 के अंतर से हराया। इसके अलावा वालीबॉल में भी कांटे के मैच हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें