फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एलपीएस बोसार्ड में इमसॉर के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक दौरा

विज्ञापन
15सीटीके31..एलपीएस बोसार्ड का निरीक्षण करते एमडीयू के विद्यार्थी। स्रोत एमडीयू
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसॉर) के एमबीए विद्यार्थियों ने रविवार को एलपीएस बोसार्ड कंपनी का औद्योगिक दौरा किया। सीसीपीसी उप निदेशक डाॅ. अमन वशिष्ठ तथा डाॅ. सौरभकांत ने इस इंडस्ट्रियल विजिट प्रोग्राम का समन्वयन किया। प्राध्यापक डाॅ. सपना तथा डाॅ. ईश्वर मित्तल की अगुवाई में विद्यार्थियों के दल ने एलपीएस बोसार्ड की विजिट की।
इमसॉर के निदेशक प्रो. सत्यवान बरोदा और सीसीपीसी निदेशिक प्रो. दिव्या मल्हान ने इस तरह के औद्योगिक दौरे को विद्यार्थियों की कॅरिअर प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को उद्योग का वातावरण समझने व व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलपीएस बोसार्ड की एचआर हेड नेह मेहंदीरत्ता ने इमसॉर के विद्यार्थियों का स्वागत किया और कंपनी की विकास यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कंपनी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इंजीनियरिंग विभाग के हेड अनिरुद्ध ने विद्यार्थियों को कंपनी के उत्पादन प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें